सरायपाली के कुटेला ओव्हर ब्रिज के पास एक ट्रक ने कार को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया.
ग्राम खरखरी थाना सिंघोड़ा निवासी राजकुमार प्रधान ने बताया कि 06 जून को वह बरगढ़ ओडिशा से अपने घर पतेरापाली छोटे भाई संजय प्रधान के कार क्रमांक CG 06 GF 1770 से योगेश बारिक और राजेश तांडी के साथ आ रहा था. इसी दौरान कुटेला ओव्हर ब्रिज NH 53 रोड सरायपाली के पास सुबह लगभग 04:00 बजे पीछे से आ रही ट्रक्र क्रमांक OD 11 S 2981 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर कार क्रमांक CG 06 GF 1770 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने में आ गया.

0 Comments