सक्ती : छत्तीसगढ राज्य की स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष की विकास यात्रा पर रजत जयंती वर्ष 2025-26 अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों के घर 11 हजार पोषण पेटी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती द्वारा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का जमीनी स्तर पर गांव गांव जाकर व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को 5 हजार रुपए की राशि दो किश्तों में तथा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1 हजार रुपए प्रति माह की राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वरा गांव गांव जाकर हितग्राहियों के घर गृहभेंट कर इन योजनाओं से प्राप्त राशि का उपयोग पोषण पेटी बनाने के लिए प्रित करते हुए पोषण पेटी बनवाया जा रहा है, जिससे पोषण स्तर में सुधार सुनिश्चित हो सके।


0 Comments