महासमुंद/सरायपाली :- जिले के क्षेत्र के किसानों को सरकारी सोसायटी में अब यूरिया खाद के लिए मारा मारी करनी पड़ रही है, जिन किसानों का हितैषी बन उनका दंभ भरने वाली सरकार किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं करा पा रही है आज क्षेत्र के किसानों को मजबूरन निजी दुकानदारों से महंगे दामों पर यूरिया लेने मजबूर होना पड़ रहा है, उक्त आरोप क्षेत्र के किसानों द्वारा लगाई जा रही है ।
जब डी ए पी खाद की जरूरत थी तब उनको डी ए पी खाद सरकार नहीं उपलब्ध करा पाई और अब जब यूरिया की किसानों की सख्त जरूरत है ऐसे में सरकारी सोसायटियों से यूरिया खाद गायब हो गया है । आज अंचल के किसानो की हालत ये हो गई है कि उन्हें 266 रुपए का यूरिया 650, 800 रुपए से ज्यादा में लेने मजबूर होना पड़ रहा है। अब ऐसा लगाने लगा है कि जरूरत का सहारा बने यूरिया खाद पर अब माफियाओं ने कब्जा जमा लिया है। यूरिया नहीं मिलने से." किसान हताश और परेशान हैं। मजबूरी में वे निजी दुकानों से दोगुने-तिगुने दाम पर खाद खरीदने को विवश हो रहे हैं। किसान मजबूर होकर कालाबाजारी करने वालों की जेब भर रहे हैं जिला प्रशासन ने खाद की काला बाजारी रोकने के आदेश जरूर जारी किये है । सभी किसानों के हित में उनकी मांग के अनुरूप यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपील की है ।

0 Comments