महासमुंद/सरायपाली :- पेंशनर्स कल्याण संघ तोषगांव द्वारा उत्साह पूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। झण्डोत्तोलन वरिष्ठ पेंशनर्स आदरणीय प्रबोधानंद सतपथी द्वारा किया गया। वृद्धावस्था में भी वरिष्ठ पेंशनर्स की उपस्थिति देखकर मन प्रफुल्लित हो गया।
वरिष्ठ पेंशनर्स श्री प्रबोधानंद सतपथी, वशिष्ठ नेताम, किशोर चंद्र प्रधान,रामलाल प्रधान, नारायण प्रधान, नन्दलाल भोई, यशवंत पात्र, मुनु राणा, सुभाष चन्द्र राणा,प्रफुल्ल प्रधान, बाबुलाल राणा, तरुणी साहू, अमृतलाल जगत,बष्टम राणा, चन्द्रहास पात्र,निलांचल भोई, कर जी कृष्णकांत भोई, विरेन्द्र डनसना ,लालचंद प्रधान, प्रसन्न सिंह,सेवानिवृत्ति टी आई पीतांबर गिलहरे एवं परिवार पेंशनर्स मातृशक्तियों की गरिमामई उपस्थिति रही। देशभक्ति की भावना के साथ मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


0 Comments