महासमुंद/सरायपाली :- किसानों के सम्मान में, कांग्रेस पार्टी मैदान में : श्रीमती चातुरी नंद विधायक सरायपाली


आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में खाद की भारी कमी और कालाबाज़ारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने एकजुट होकर कृषि विभाग, सरायपाली का घेराव किया गया ।

इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर ज़िम्मेदार अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया और तत्काल समाधान की मांग की गई। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक की लड़ाई हर मोर्चे पर मजबूती से लड़ती रहेगी।

कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि खाद जैसी आवश्यक कृषि सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन प्रशासन की उदासीनता और बिचौलियों की मिलीभगत से किसान परेशान हैं। इस आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस किसानों की पीड़ा को आवाज़ देने जा रही है।