महासमुंद :- आज 02/09/2025 को रायपुर में महिला मोर्चा द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया गया जो कांग्रेस नेता द्वारा यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माताजी को अपशब्द कहे जाने के विरोध में छत्तीसगढ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आक्रोश रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें आज श्रीमती कुमारी धनेश्वर भास्कर शामिल हुई । इस विशाल रैली में प्रदेश के पदाधिकारी गण जनप्रतिनिधिगण प्रदेश भर से आई महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता गण भारी संख्या मे उपस्थित रहे ।
बिहार में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता को मंच से भद्दी- भद्दी गालियां दी गईं थी। जिसका विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ BJP की महिला मोर्चा राजीव भवन का घेराव करने पहुंची।किरण देव बोले- कांग्रेस की पहचान मां का अपमान
एक ओर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन दूसरी ओर कांग्रेसी महिलाओं द्वारा गेट पर फूल लेकर खड़े होने को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि, नैरेटिव सेट करके स्वांग रचना यह अच्छी कला कांग्रेसियों में है। कांग्रेसियों के सोशल मीडिया पेज खोलकर जरा देखिए कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के लिए उन्होंने आज तक कितने अपशब्द कहे हैं। यहां तक कि, उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों को भी नहीं छोड़ा है। लेकिन अब बात गाली-गलौज तक आ गई है। गलत बयान बाजी करके मोहब्बत की दुकान का ढोंग रच रहे हैं। यह सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लोकतंत्र में ऐसा व्यवहार उचित नहीं। आज जब बात प्रदर्शन पर आई है तो उन्हें मोहब्बत की दुकान याद आ रही है ।




0 Comments