महासमुंद/सरायपाली :- महासमुंद के सरायपाली विकासखंड मे बुधवार नवरात्रि नवमी के अवसर पर पोषण माह 2025 के तहत सरायपाली विकासखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान बालिकाओं का पूजन कर उन्हें उपहार दिया गया और सामूहिक भोजन भी कराया गया । आँगनबाड़ी केंद्र पैकिन मे कार्यकर्ता गीता द्वारा माँ दुर्गा की नौ रूप को प्रदर्शित कर कन्या पूजन का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर श्रीमती दीक्षा बारीक प्रशासनिक अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सरायपाली ने कहा कि नारी शक्ति समाज और राष्ट्र की आधारशिला है । सरकार महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कदम उठा रही है । उन्होंने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ', मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना, जैसी पहलों का भी उल्लेख किया, जो बेटियों को शिक्षा, पोषण और सुरक्षा प्रदान करती हैं । आज की कार्यक्रम कन्या पूजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियां परिवार और समाज की शक्ति हैं, बोझ नही ।
श्रीमती कामिनी पटेल पर्यवेक्षक महिला बाल विकास ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण और शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं और बालिकाओं की प्रगति के लिए एक सशक्त मंच भी हैं । पोषण माह के अवसर पर सरायपाली विकासखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म, अन्नप्रासन की रस्म, जनजागरूकता कार्यक्रम, सुपोषण रथ, व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की जा रही है ।


0 Comments