महासमुंद:- सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। इस अवसर पर तीन दिवसीय पदयात्रा 6 से 8 नवम्बर तक किया जाएगा। बेलसोंडा से (महासमुंद) पद यात्रा प्रारंभ स्थानीय लोहिया चौक में यूनिटी मार्च समारोह में श्रीमती कुमारी धनेश्वर भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई । समारोह में कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री दयाल दास बघेल जी एवं पूर्व मंत्री व कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर जी लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा जी,  भाजपा जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू सहित अन्य नेतागण, भाजपा कार्यकर्ता गण,पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर महासमुंद श्री विनय कुमार लगेह जी अनेक गांव से आए ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।


यह पदयात्रा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत महासमुंद, धमतरी एवं गरियाबंद में एक साथ आयोजित होगा। जिसके लिए रूट चार्ट का निर्धारण किया गया है तथा संचालन के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। जिले में स्कूल, कॉलेज में अलग-अलग प्री इवेंट गतिविधियां, जैसे निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।

 इसके साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन एवं गर्व से स्वदेशी संकल्प भी दिलवाए जाएंगे ।

इस दौरान योग एवं हेल्थ शिविरों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया जाएगा। पी.डब्ल्यू.डी और नगर-निगम को समन्वय कर सड़को पर सफाई और रौशनी सुनिश्चित करने निर्देशित किया। सरदार पटेल के उद्धरण और राष्ट्रीय एकता दिवस तथा आगामी पदयात्रा से संबंधित संदेशो वाले साइन बोर्ड लगाये जायंगे। यात्रा पथ पर सार्वजनिक सुविधा स्थल बनवाएँ जिसमें पानी, शौचालय, हल्का भोजन आदि मूलभूत सुविधाएं शामिल किया जाएगा। यात्रा के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

संकुल स्तरीय खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जो 23 नवम्बर तक चलेगा। विधानसभा स्तरीय खेल महोत्सव माह दिसम्बर में आयोजित किया जाएगा।