महासमुंद :- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन आज 1 नवंबर 2025 को रायपुर मे हो रहा है , इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है पूरे क्षेत्र में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है।


इस कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए सरायपाली से जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओ के दल में जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जिला पंचायत सभापति लोकनाथ बारी, जिला पंचायत सभापति कुमारी भास्कर, जनपद पंचायत सरायपाली की अध्यक्ष लक्ष्मी हरीश चंद्र पटेल, जनपद उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र जी, श्रीमती वर्षा साहू, श्री धनेश्वर भास्कर जी शामिल हैं।

 इनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर पहुँचे हैं ।



एक नवंबर 2025 का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास का एक असाधारण दिन बन गया। राज्य निर्माण की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन केवल एक औपचारिक भागीदारी नहीं था, बल्कि एक जीवंत संवाद था जनता, संस्कृति और आत्मा से जुड़ने का। यह दौरा जितना प्रतीकात्मक था, उतना ही रणनीतिक भी।





मोदी जी ने कहा विकसित छत्तीसगढ़’ की यात्रा को और रफ्तार देने के लिए नवा रायपुर अटल नगर में निर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन का सौभाग्य मिला। ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा से बना यह भवन ना सिर्फ सौर ऊर्जा से संचालित होगा, बल्कि वर्षा जल को भी सहेजेगा।





छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर के रोड शो में मेरे परिवारजनों ने जिस जोश, उत्साह और सांस्कृतिक परंपरा के साथ स्वागत किया, वह अभिभूत कर देने वाला है।





छत्तीसगढ़ में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के अनावरण का सुअवसर मिला। यहां के नवा रायपुर अटल नगर में उनकी यह प्रतिमा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में पौधारोपण भी किया।