महासमुंद/सरायपाली :- राष्ट्रव्यापी "नशामुक्त भारत अभियान" (NMBA) के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 नवंबर 2025 को अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) अनुपमा आनंद (आईएएस) के कुशल निर्देशन में सरायपाली में नशामुक्ति संबंधी शपथ दिलाया गया एवं नशामुक्त समाज के लिए जनजागरुकता रैली का सफ़ल आयोजन किया गया और नशामुक्त भारत अभियान से जुड़कर स्वस्थ- समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने युवाओं,आमजन को प्रेरित किया गया।

नशामुक्ति के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम काफ़ी महत्वपूर्ण रहा।


इस मौके पर सेजेस प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ द्वारा नशामुक्ति संबंधी संदेश का वाचन किया और नशामुक्ति के संबंध में शपथ दिलाया गया। नशामुक्ति जनजागरुकता रैली हाईस्कूल ग्राउंड से प्रारम्भ होकर

 क्रमबद्ध ढंग से,कतारबद्ध होकर ओजस्वी नारा लगाते हुए,स्लोगन की तख्तियों सहित आगे बढ़ते हुए अग्रसेन चौक होते हुए हाई स्कूल ग्राउंड पहुंची।

                               इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल,एबीईओ देवनारायण दीवान,बीआरसीसी देवानंद नायक, संकुल नोडल प्राचार्य जे.पी.पटेल, सेजेस प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ, एनसीसी फर्स्ट ऑफिसर जोगीलाल पटेल,स्काउटर यशवंत कुमार चौधरी, व्याख्याता रवीन्द्र कुमार पटेल, महेश कुमार नायक,हरिशंकर त्रिपाठी,आनंद कुमार भोई,गजेन्द्र कुमार अरिल्ले, तिलोत्तमा साहू, चक्रधर प्रसाद डडसेना,घनश्याम दीप,शिक्षक श्यामसुंदर दास,मनोज चौधरी, राजकुमार पटेल,हेमंत चौधरी,अनिता साव,दिनेश पटेल, हिमाद्री प्रधान, जयमिनी पटेल सुनील कुमार दास,प्रमोद प्रधान, शिक्षिका राधा शर्मा,सौरभ सतपथी सहित टीचर्स,एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड,रेडक्रास स्वयंसेवक, स्कूली विद्यार्थियों आदि की कार्यक्रम में उपस्थिति एवं भागीदारी रही ।


















वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए निचे लिंक पर टच करे 

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD