सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस योजना के 23वीं क़िस्त की राशि महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा कर दिया है। यह साल 2026 का पहला जबकि कुल 23वीं किश्त है। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के लिए शुरू की गई एक योजना है। इसके तहत, पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव और असमानता को दूर करना है। बता दें कि महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को पीएम मोदी के हाथों प्रदान की गई थी। पीएम मोदी ने महतारी वंदन की योजना की पहली किस्त 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की थी। 

विवाहित बहनो को नये साल पर उपहार स्वरूप साय सरकार द्वारा किस्त जारी : श्रीमती भास्कर

भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद ने सभी बहनो से अपील की है की जिन विवाहित बहनो की इस माह की 1000 रु महतारी वंदन की किस्त नही आयी है वो अपने पास की आँगनबाड़ी केंद्र जाकर सम्पर्क करे या अपना ई-केवायसी करवाए और ई केवायसी पूर्ण होने पर आपका महतारी वंदन की राशि आने लगेगी अन्यथा ऐसे बहने महतारी वंदन योजना से वँचित रहेंगे