आज आंग्ल कैलेंडर वर्ष (Gregorian Calendar Year) के आरंभ के अवसर पर सरायपाली–सिंघोड़ा स्थित माता रुद्रेश्वरी नर्सरी में एक गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री जगन्नाथ पाणीग्राही जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ओमप्रकाश चौधरी जी, बसना विधानसभा संयोजक डॉ. एन.के. अग्रवाल जी एवं भाजपा जिला महामंत्री श्री जितेन्द्र त्रिपाठी जी,श्री माधव साव जी, मण्डल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते जी,राजेंद्र पटेल जी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर जी,की विशेष उपस्थिति रही।


आंग्ल कैलेंडर वर्ष के आरंभ को अवसर के रूप में लेते हुए उपस्थित जनों ने आपसी संवाद, संगठनात्मक चर्चा एवं सामाजिक समन्वय के माध्यम से सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।