बाल आधारकार्ड भारत सरकार द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाने वाला एक नीले रंग का पहचान पत्र है। इसमें बायोमेट्रिक जानकारी नहीं होती, बल्कि माता-पिता के आधार कार्ड से लिंक किया जाता है।
बाल आधार कार्ड बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो उन्हें पहचान देता है और कई सुविधाओं का रास्ता खोलता है। यदि आपने अब तक अपने बच्चे का आधार कार्ड नहीं बनवाया है, तो आज ही ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया के जरिए आवेदन करें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।
बाल आधारकार्ड क्या है?
बाल आधार कार्ड बच्चों के लिए जारी किया जाने वाला 12 अंकों का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर है। इसका रंग नीला होता है और इसमें बायोमेट्रिक डाटा की आवश्यकता नहीं होती, जब तक कि बच्चा 5 वर्ष का न हो जाए। कार्ड में माता-पिता की जानकारी जुड़ी होती है।
इस कार्ड की आवश्यकता क्यों है?
सरकारी योजनाओं जैसे टीकाकरण, शिक्षा योजना, स्वास्थ्य सेवाओं आदि में उपयोगी
स्कूलों में एडमिशन के समय पहचान पत्र के रूप में जरूरी
भविष्य में आधार से लिंक सेवाओं के लिए आवश्यक
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
1. UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
2. “Book an Appointment” विकल्प चुनें।
3. अपने शहर के नजदीकी आधार सेवा केंद्र का चयन करें।
4. बच्चे की और माता-पिता की जानकारी भरें।
5. अपॉइंटमेंट बुक करें और निर्धारित तिथि पर आधार केंद्र पर जाएं।
जरूरी दस्तावेज
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या अस्पताल द्वारा जारी प्रमाण
माता या पिता का Aadhaar कार्ड
पते का प्रमाण (माता-पिता के आधार से लिंक)
ऑफलाइन प्रक्रिया
आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और सभी दस्तावेज साथ ले जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं ।

0 Comments