सरायपाली :- ग्राम गेर्रा मे हुआ समाधान शिविर, महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भोत्सव संस्कार के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया ।

 


माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निर्देशानुसार विधान सभा सरायपाली में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेर्रा में आयोजित हुआ । शिविर मे उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती सरला कोसरिया द्वारा बताया कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासकीय योजनाओं को सरलता और सुगमता से जनता तक पहुंचाना है । उन्होंने कहा कि नागरिक संबंधित विभागों के स्टॉलों पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। शिविर में जन-जागरूकता और सेवाएं शिविर में बढ़ चढ़ कर गर्मी के मौसम मे भी लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे । जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया । इस दौरान सभी विभाग ने अपनी योजनाओं और शिकायतों के निराकरण की जानकारी दिया गया । शिविर मे आश्वस्त किया गया कि सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया है ।


सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेर्रा में आयोजित समाधान शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी भास्कर भी शामिल हुई ।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी भास्कर द्वारा शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक समस्या के समाधान के लिए कार्य किया जा रहा जो । मुख्यमंत्री के सुशासन में सभी लोगो का विकास होगा । विकास कार्य के लिए धन राशि की कमी नहीं होगी । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी वर्गों के हित का ध्यान रख रहे हैं । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे किया जा रहा है, ताकि एक भी पात्र हितग्राही सर्वे सूची में नहीं छूटे और सभी को पक्का आवास मिले। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राही लाभान्वित हो रहे है ।


समाधान शिविर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं एवं बहनों की गोद भराई कार्यक्रम करवाया गया ।

शिविर मे विभिन्न प्रकार की ब्यंजन, आ बा की ECCE गतिविधि की स्टाल लगाया गया था । महिला बाल विकास की सेल्फीपॉइंट आकर्षण का केंद्र रहा ।


समाधान शिविर में सराईपाली SDM श्रीमती नम्रता चौबे, जनपद पंचायत सीईओ सराईपाली अमित हलधर, तहसीलदार मनीषा देवांगन, जी आर नारंग महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, पी लकड़ा पर्यवेक्षक तथा भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी गण तथा आम जन उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments