थाई बॉक्सिंग में छत्तीसगढ़ ने 14 पदक हासिल किए, छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग टीम को रनर अप ट्रॉफी मिली

 


रायपुर: SGFI से मान्यता प्राप्त संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ तेलंगाना (TAT) ने 11वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप एवं प्रो नाइट फाइट का आयोजन किया गया. थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन F3 मार्शल आर्ट्स क्लब तेलंगाना के खैरताबाद में 25 से 27 जून 2025 तक किया गया.


प्रतियोगिता का उदघाटन डीवी प्रदीप कुमार रेड्डी (ACP) ने किया और समापन समारोह के मुख्य अतिथि आर संजय कुमार SP हैदराबाद थे. पुरस्कार वितरण TIF के अध्यक्ष डॉ कुलदीप सुमनाक्षर, सचिव रविंदर सिंह और आयोजक मो फ़रीदउद्दीन अध्यक्ष TAT ने किया. 

छत्तीसगढ़ की टीम को रनर अप ट्रॉफी: इस चैंपियनशिप में 8 राज्यों के लगभग 150 खिलाड़ी अधिकारी भाग लिए थे. जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किये. जिसमे 6 स्वर्ण, 7 रजत पदक और 1 कांस्य पदक शामिल है. प्रतियोगिता में महाराष्ट्र टीम 98 अंक लेकर प्रथम स्थान पर, 52 अंक लेकर छत्तीसगढ़ टीम द्वितीय स्थान पर और 45 अंक लेकर तेलंगाना तृतीय स्थान पर रही. जिसके लिए उन्हें चैम्पियन ट्रॉफी, फर्स्ट & सेकण्ड रनर अप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया.

छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन को खेलों में समर्पण के लिए विशेष सम्मान किया गया. दंतेवाड़ा की टिकेश्वरी साहू और कांकेर के विशाल कुमार शर्मा को प्रतियोगिता सम्पन्न करवाने में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया. एशियन रेफरी और खेल एवं युवा कल्याण विभाग दंतेवाड़ा की कोच टिकेश्वरी साहू को मोमेन्टो के साथ साथ बेस्ट रेफरी की विशेष ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया. छत्तीसगढ़ टीम कोच पूनम साहू रायपुर और टीम मैनेजर नजमा परवीन कुरैशी कांकेर को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. हैदराबाद से लौटने के बाद रायपुर, कांकेर, बालोद, दंतेवाड़ा में खिलाड़ियों अधिकारियों का शानदार स्वागत सम्मान किया गया.

Post a Comment

0 Comments