महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनाँक 30/8/2025 को आकाशखार के स्कूल, आँगनबाड़ी, तालाब, गाँव की सड़क नाली मे सफाई अभियान गाँव की महिलाओ ग्रमीणों व गूँज संस्था द्वारा चलाया गया जिसमे महिलाये स्वम साफ सफाई करते नज़र आयी गाँव मे बरसात के मौसम के कारण कीचड फैला हुआ था स्कूल आँगनबाड़ी के आस पास घाँसफुस गंदगी फैला हुआ था जिसे सभी ने मिलकर साफ सफाई किया गया ।
स्वच्छ अभियान का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है अपितु नागरिकों की सहभागिता से अधिक-से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। अस्वच्छ भारत की तस्वीरें भारतीयों के लिए अक्सर शर्मिंदगी की वजह बन जाती है इसलिए स्वच्छ भारत के निर्माण एवं देश की छवि सुधारने का यह सही समय एवं अवसर है। यह अभियान न केवल नागरिकों को स्वच्छता संबंधी आदतें अपनाने बल्कि हमारे देश की छवि स्वच्छता के लिए तत्परता से काम कर रहे देश के रूप में बनाने में भी मदद करेगा ।
वाट्सप ग्रुप मे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे
https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD


0 Comments