सरायपाली : पुराना मंडी सब्जी बाजार में आने जाने वाली मुख्य सड़क का खस्ता हाल शासन प्रशासन से सुध लेने की आस

 


महासमुंद/सरायपाली :- सरायपाली वर्तमान सब्जी बाजार में आने जाने वाली  मुख्य सड़क जगह जगह गड्ढे मे तब्दील हो चुकी है जिसके कारण लोगों को आवा जाहि करने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा रहा है


सरायपाली के सब्जी बाजार में जगह जगह गढ़े हो गए हैं जिसके कारण बारिश होने से गढ़ों में पानी भर जाता है जिसके कारण लोगों को आने जाने मे असुविधा हो रही है जिससे कारण दुर्घटना होने की भी संभावना है आपको बता दें कुछ दिनों पूर्व नगर पालिका द्वारा गढ़ों को भरा गया था लेकिन बारिश के कारण पुनः गढा हो गया जिसमें बारिश का पानी भर गया है


सब्जी व्यापारीयों का कहना है कि सब्जी बाजार में जगह-जगह गढा हो जाने से लोगों को आने जाने में काफी तकलीफ हो रही है सब्जी व्यापारियों का कहना है कि जल्द गढों को भरा नहीं गया तो कभी भी दुर्घटना हो सकता है


स्थानीय लोगों का कहना है कि सरायपाली सब्जी बाजार का मुख्य मार्ग की हालत बदहाल है जिसके कारण लोगों को हमेशा दुर्घटनाओं का डर बना रहता है स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका को इस पर संज्ञान लेना चाहिए ताकि कोई बड़ी दुर्घटना ना हो सके।

Post a Comment

0 Comments