महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 30/07/25 को उच्च प्राथमिक शाला के शिक्षक श्री कौशल राणा जी ने अपने सुपुत्र युवराज राणा के जन्म दिवस के अवसर पर प्राथमिक/उच्च प्राथमिक शाला कोदोगुडा के बच्चों को कापी, पेन वितरण करने के साथ ही नेवता भोज दिया गया जिसमें सभी शिक्षक शामिल हुए । शाला मे श्री राणा ने कापी,पेन व पेंसिल प्रदान किया गया और कहा कि यदि शिक्षा विकास का ताला है तो शिक्षक उसकी चाबी है,हर बच्चे को शिक्षा मिले इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना चाहिए । कोई भी बच्चा शिक्षा में किसी भी कमी की वजह से ज्ञान लेने से वंचित न रहे,इसके लिए शासन कई योजनाएं चलातीं है,उन योजनाओं को आखिरी बच्चे तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है।
आज की कार्यक्रम मे कॉपी,पेन और पेंसिल पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से झूम उठे। नेवता भोज मे समोसा बड़ा केला बाँटा गया शाला के सभी शिक्षक के साथ बच्चे उपस्थित रहे।


0 Comments