सरायपाली : अटल समरसता भवन बलोदा मे रक्तदान शिविर का आयोजन

महासमुंद :- सरायपाली विधानसभा के भाजपा मंडल बलोदा मे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 27/09/2025 को मुख्यालय अटल समरसता भवन बलोदा में भव्य रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई ।


कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है रक्तदान करने से आपके रक्त की चिपचिपाहट कम हो जाता है इससे दिल के दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है एवम् ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है आपके द्वारा डोनेट किए गए रक्त से किसी का जान बच सकता है किसी ने कहा है कि जो अन्न देता है वह अन्नदाता, जो धन देता है वह धनदाता, जो विद्या देता है वह विद्यादाता कहलाता है परन्तु जो रक्त देता है वह जीवनदाता कहलाता है । 


श्रीमती कुमारी भास्कर ने आम नागरिकों को संदेश दिया की रक्तदान सबसे बड़ा दान है, यह न किसी धर्म को देखता है न जाति को। एक बूंद रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। आप सभी ऐसे महान कार्य में शामिल होकर मानवता की सेवा करें ।


ऐसे महान कार्य के लिए श्रीमती भास्कर द्वारा आयोजन कर्ता बलोदा मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत धन्यवाद एवं अभार व्यक्त किया गया ।

Post a Comment

0 Comments