आदि सेवा पर्व अभियान के तहत वि.खं. सरायपाली के पझरापाली,जटाकन्हार, सराईपाली,कोईलबहाल भगत सराईपाली,खैरमाल भुरसापाली,मोहनमुड़ा,काकेनचुवां, मौहाडीपा, कोसमपाली,मुड़पहार,जामपाली, खोखेपुर टीभूपाली और सिरबोड़ा ग्राम में विभिन्न गतिविधि का हुआ आयोजन

आदि कर्मयोगी अभियान जिसमें जनजातीय  लोगों को विकसित भारत अभियान के तहत  ग्रामीणों में लीडरशिप की भावना पैदा करने उनको सशक्त बनाने और शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।



 जिला महासमुंद के नोडल हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशन में जिले के 308 ग्राम में यह योजना संचालित हो रही है और जिसमें विकासखंड के 16 ग्रामों को लिया गया है। 



जिला से प्रभारी निलेश खांडे और विकासखंड सरायपाली ब्लॉक नोडल अमित हालदार के मार्गदर्शन में दिनांक 17 तारीख से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिनमें सर्वप्रथम विलेज ओरिएंटेशन के माध्यम से गांव के लोगों को आदि कर्मयोगी अभियान के बारे में अवगत कराया गया।उसके बाद अलग - अलग विभागों के द्वारा उनकी योजनाओं के बारे में और छुटे हुए लोगों का लाइनलिस्ट बनाया गया।



 गांव वालों का नशा से दूर रहने , स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और आजीविका के स्रोत को बढ़ाने जैसे कई जानकारी ब्लॉक मास्टर ट्रेनर सुरेश पटेल,कृष्ण कुमार मांझी, भानु प्रताप सिदार, दुर्वादल दीप,योगेश साहू, सुश्री वर्षा अग्रवाल, सुश्री रेखा कुमारी विलेज नोडल ग्राम सचिव , विलेज मास्टर ट्रेनर , आदि सहयोगी एवं आदि साथी के सहयोग से किया गया। 

Post a Comment

0 Comments