मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत हरी झंडी दिखाकर सरायपाली से शुभकामनाओं सहित श्रद्धालुओ को किया गया रवाना

 


महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 26/10/2025 को विधान सभा सरायपाली के अंतर्गत आने वाले कई गांव से *मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना* के तहत 63 श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ, प्रयागराज, हनुमान गढ़ तीर्थ दर्शन हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ध्वज दिखाकर रवाना किया गया।

श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद ने कहा की अब श्रद्धालुओं की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत निरन्तर होती है । इस योजना में उज्जैन, पुरी, द्वारिका, वैष्णो देवी, मथुरा, वृंदावन जैसे अनेक तीर्थ स्थलों को जोड़ा गया है, जिनकी निःशुल्क यात्रा कराई जाती है ।

 हमारे बुज़ुर्गों की तीर्थ यात्रा की इच्छा अक्सर आर्थिक कठिनाइयों के चलते अधूरी रह जाती थी। उन्होंने कहा कि हमें संतोष है कि हम उनकी इस इच्छा को साकार हमारी सरकार कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना में विधवा और परित्यक्त महिलाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे उन्हें भी धार्मिक स्थलों के दर्शन का गौरव प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और आदिवासी समुदाय सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है और इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

       छत्तीसगढ में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत,60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को राज्य के बाहर निर्दिष्ट तीर्थ स्थलों की मुफ्त यात्रा कराई जाने वाली। यह योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित है और इसमें यात्रा, भोजन, और रहने की व्यव्स्था शामिल है। यह सुनिश्चित करती है कि अधिक से अधिक बुजुर्ग अपनी जीवन काल की तीर्थयात्रा की ईच्छा पुरी कर सके।

   माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार ।

Post a Comment

0 Comments