महासमुंद/सरायपाली :- नशा मुक्त भारत अभियान के 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में आज जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नशामूक्ति के संकल्प को मजबूत बनाने तथा जनजागरूकता बढ़ाने हेतू आज जयस्तम्भ चौक सराईपाली मे SDOP श्रीमती ललिता मेहर द्वारा उड़ान दृष्टि एवं श्रवण वाधितार्थ विशेष आवासीय विद्यालय के दिव्यांग बच्चो के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके अलावा स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानो में नशा मुक्ति की शपथ ली गई आज दिन भर विभिन्न स्तरों पर गतिविधियाँ आयोजित होंगी। इसके साथ ही जिले के सभी जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में भी जनसामान्य की सहभागिता से नशा मुक्ति शपथ का आयोजन किया जाएगा, ताकि नशा उन्मलन का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहंच सके शैक्षणिक संस्थानों में भी इस दिवस को विशेष रूप से मनाने के निर्देश दिए गए हैं। महाविद्यालयों, विद्यालयों एनएसएस एवं एनसीसी कैडेटों की सहभागिता से चित्रकला, रंगोली, भाषण, गीत, नत्य, नाटक, स्लोगन लेखन एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता और सकारात्मक दष्टिकोण विकसित करना है। ग्राम पंचायत स्तर पर एनआरएलएम से जूड़ी स्व- सहायता समूहों द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। समहों द्वारा रैली, प्रचार-प्रसार, शपथ ग्रहण और विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसके अलावा जिले के नशा मक्ति केन्द्रों में विशेष शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा विभाग द्वारा संचालित सभी शासकीय-अशासकीय संस्थानों में भी नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।


0 Comments