जलगढ़ में स्वर्गीय बिहारीलाल जी की पुण्यतिथि पर भव्य गायत्री यज्ञ का आयोजन


 सरायपाली जनपत के आने वाले ग्राम पंचायत जलगढ़ में स्वर्गीय बिहारीलाल की प्रथम वर्षगांठ एवं साप्ताहिक बाजार जलगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 17 नवंम्बर 2025 दिन सोमवार को एक दिवसीय गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा,समर्पण और सामाजिक एकता की भावनाओं के साथ किया गया जिसमें ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति थी।
कार्यक्रम की प्रमुख भूमिका में लिंगराज साहू(सरपंच प्रतिनिधि जलगढ),जनपद सदस्य सुमित्रा भोई,मोहनलाल भोई(जनपद प्रतिनिधि),प्रफुल्ल भोई एवं उनका समस्त परिवार शामिल रहा,इनके नेतृत्व एवं सहयोग से पूरे आयोजन में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
यज्ञ की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई जिसके बाद उपस्थित लोगों ने हवन कुंड में आहुति देकर ग्राम की सुख-समृद्धि और स्वर्गीय बिहारीलाल की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की।
यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी,सभी ने अनुशासित रूप से विधि-विधान में भाग लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय बिहारीलाल के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन ग्राम के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
परिवारजन एवं जनप्रतिनिधियों ने उनकी स्मृति में ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में सद्भाव, शांति एवं संस्कारों को बढ़ावा देने वाला बताया।
यज्ञ उपरांत प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामीणों ने मिलकर सहभागिता की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रामवासियों,युवाओं एवं महिला समूहों का विशेष योगदान रहा।
इस आध्यात्मिक आयोजन ने जलगढ़ ग्राम में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments