आबकारी विभाग 'की छोर्राबाहरा मे छापामार, भारी मात्रा में महुआ शराब और लाहन जब्त


महासमंद/सरायपाली : जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कडी में आबकारी विभाग ने बडी कार्रवाई करते हए ग्राम छिर्राबाहरा में दबिश दी और भारी मात्रा में अवैध महआ शराब व लाहन जब्त किया है

आबकारी विभाग को मुखबिर से सचना मिली थी कि ग्राम छिराबाहरा में अवैध रूप से शराब बनाई और बेची जा रही है। सचना के आधार पर 27 नवंबर को विभाग की संयक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी अमतलाल बरिहा (पिता नरसिंह बरिहा) के कब्जे से 26 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और 1050 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) 34 (2) और 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में विवेचक अधिकारी आबकारी उपनिरीक्षक मिर्जा जफर बेग, सांकरा के आबकारी उपनिरीक्षक हृदय कुमार तिरपुडे और सरायपाली आबकारी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस कार्रवाई से इलाके के शराब कोचियों में हडकंप मच गया है। पूलिस और आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है कि अवैध नशे का कारोबार किसी भी शर्त में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा 

Post a Comment

0 Comments