ग्राम मौहाडीपा में नया आंगनबाडी केंद्र प्रारंभ बाल विकास एवं पोषण सुदृढीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल



महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 29.11.2025 दिन शनिवार को सरायपाली विधानसभा के ग्राम पंचायत डुडुमचुवां के आश्रित ग्राम मौहाडीपा सेक्टर केदुआ में नए आंगनबाडी केंद्र का शुभारंभ किया गया। इससे ग्राम के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा की सुलभ सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम के मख्य अतिथि के रूप में श्रीमती उषा लालकमार पटेल सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग, सरायपाली उपस्थित रहीं, जिनकी गरिमामय उपस्थिति में केंद्र संचालन की औपचारिक शुरुआत हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मालती सिदार सरपंच, ग्राम पंचायत डुडमचुवां ने की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कुन्ती दिवान जी, जनपद सदस्य सरायपाली श्री लीलाम्बर दिवान जी. अध्यक्ष जनभागीदारी समिति एवं शाला प्रबंधन समिति श्री रुपलाल नंद जी. मंडल उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री लालकुमार पटेल जी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री जुजेष्टी सिदार जी, सरपंच प्रतिनिधि



पूर्व सरपंच श्रीमती शांति साहू पूर्व सरपंच श्रीमती इंदल कुवंर सिदार श्रीमती वर्षा अग्रवाल सेक्टर पर्यवेक्षक सुश्री ममता चौहान, सचिव डुडुमचुवां श्रीमती नमिता सिदार सचिव बिजातीपाली सूखचन्द मानिकपुरी लेखक एवं समाज सेवी किर्तन दिवान जी शिक्षक तथा ग्रामीण समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं पंच-प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमारी धात्री सिदार एव सहायिका कुमारी किरण सिदार सहित स्थानीय महिलाओं एव ग्रामीणजन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। जिसमें प्रमुख रूप से फुलसाय निषाद डाला प्रसाद सिदार पंच प्रतिनिधि जितेश्वर सिदार ज पंच, हरिदयाल सिदार, दिनेश सिदार, कु. आरती सिदार, कु. रेशमा सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

मुख्य अतिथि श्रीमती उषा लालकुमार पटेल ने कहा कि नया आंगनबाडी केंद्र बच्चों के सर्वागीण विकास, पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरपंच श्रीमती मालती सिदार ने आवश्यक सहयोग एवं जनभागीदारी की बात कही। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुरोतीलाल लकड़ा महामंत्री भाजपा मंडल केदुआ द्वारा किया गया अंत में सभी आमंत्रित अतिथियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

Post a Comment

0 Comments