रामचण्डी महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

 


रामचंडी महाविद्यालय बगईजोर में  राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में प्राचार्य डॉ. एन. के. भोई के मागदर्शन में संविधान दिवस संविधान दिवस मनाया गया।


इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एच. के. एस गजेन्द्र (सेवा निवृत्त प्राचार्य) विशिष्ट अतिथि  ए. आर. वंजारे (एम. डी. फोरेस्ट ) जी. पी. गजेन्द्र (सेवा निवृत्त अभियंता) के मां भारती व डॉ. अम्बेडकर के छायाचित्र पर द्वीप  प्रज्ज्वलित कर किया गया।


कहा मुख्य अतिथि डॉ. गजेन्द्र ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि संविधान दिवस  हमें यह याद दिलाता है कि हमें न केवल अपने अधिकारो का उपयोग करना है, बल्कि अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निवर्हन ईमानदारी से करना है जिससे जिससे राष्ट्र प्रगति के पथ पर तीव्र गति से बढ़ेगा।


प्राचार्य डॉ. भोई ने कहा कि आज के दिन हम सब मिलकर यह प्रण करें कि हम संविधान में निहित मूल्यों न्याय, समानता और बंधुत्व को अपने जीवन में उतारेगें। एक जिम्मेदार नागरिक बनकर हम संविधान अपने देश के संविधान की गरिमा को हमेशा बनाये रखे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको व छात्र-छात्राओं को प्राचार्य के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। कार्यक्रम के पश्चात स्वयं सेवकों के ‌द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गयी।

Post a Comment

0 Comments