आबकारी विभाग 'की कोसमपाली मे छापामार, भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त, आरोपी के खिलाफ कार्यवाही

 महासमंद/सरायपाली : जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कडी में आबकारी विभाग ने बडी कार्रवाई करते हए ग्राम कोसमपाली में दबिश दी और भारी मात्रा में अवैध महआ शराब जब्त किया गया ।

आबकारी विभाग को मुखबिर से सचना मिली थी कि ग्राम कोसमपाली में अवैध रूप से शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना के आधार पर 26 दिसंबर को विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी सुशील खरिया पिता सुनाऊ खरिया के कब्जे से एक चढी भट्ठी मे 0 .3.00 बल्क लीटर एक प्लास्टिक जरिकेन मे 05.00 ब. लीटर कुल 08.00 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद किया गया।


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) 34 (2) और 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


इस कार्रवाई में विवेचक अधिकारी आबकारी उपनिरीक्षक मिर्जा जफर बेग, सांकरा के आबकारी उपनिरीक्षक हृदय कुमार तिरपुडे और सरायपाली आबकारी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


इस कार्रवाई से इलाके के शराब कोचियों में हडकंप मच गया है। पूलिस और आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है कि अवैध नशे का कारोबार किसी भी शर्त में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Post a Comment

0 Comments