महासमुंद। थाना सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से शराब के अलावा परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक गणेशु राम बंजारे अपने हमराह स्टाफ के साथ 30 जनवरी 2026 को पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी पर रवाना थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल में सब्जी कैरेट के भीतर शराब रखकर सरसींवा से सरायपाली की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर ग्राम काशीपाली चौक के आगे मोड़ पर घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम भीषम भारद्वाज पिता रामलाल भारद्वाज उम्र 35 वर्ष निवासी शीतलपुर थाना सरसींवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के पीछे रखे नीले कैरेट में 20-20 लीटर की दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 8,000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर शराब व मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GZ 4349 (कीमत लगभग 60,000 रुपये) को जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विवेचना जारी है।
सरायपाली टुडे साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी, सरायपाली टुडे समाचार इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। सरायपाली टुडे समाचार में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, सरायपाली टुडे समाचार या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट या कुछ अन्य साइट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उलंघन की मंशा नहीं है कोई और उपयोगकर्ता इसे कापीराइट न समझे, कोई भी आपत्ति हो तो हमसे सम्पर्क करे हमे सलाह परामर्श दे मार्गदर्शन करे । सभी विवादों का न्याय क्षेत्र छत्तीसगढ़ होगा
0 Comments