महासमुंद/सरायपाली :- महासमुंद जिले के सरायपाली नगर मे पदमपुर रोड बड़े तालाब के पास विगत दिनों से संगीतमय वैदिक श्रीराम कथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ का सुंदर आयोजन हुआ । कथा का समापन दिनांक 15 जनवरी को हुआ जिसमें कथा समाप्ति के अवसर पर 68 ईसाई परिवारों की घर वापसी (शुद्धि) का कार्यक्रम आयोजन रखा गया । इस अवसर पर स्व.दिलीप सिंह जूदेव जी के सुपुत्र श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, महंत त्रिवेणीदास जी महाराज, राम जानकी मंदिर खरसिया एवं आचार्य राकेश आर्य जी गुरुकुल तुरंगा रायगढ़ सहित कई अनेक विद्वान,संन्यासी, राजनेता एवं विभिन्न संगठनों से आगमन हुआ । 


महर्षि दयानंद मठ धर्मार्थ ट्रस्ट, स्वामी सुमेधानंद वैदिक गुरुकुल कटंगपाली, जिला महासमुंद द्वारा आयोजित संगीतमय वैदिक श्रीरामकथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की। उनसे हुई यह सामूहिक भेंट सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक रही। यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी चेतना से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।


कार्यक्रम मे श्रीमती पुष्पलता चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा भी शामिल हुई आज की कार्यक्रम के बारे मे उनका कहना है की घर वापसी अभियान ने हिंदूओ को अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूक करने मे महती भूमिका निभाई है । 

इस अवसर पर माननीय श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने ऋषि परंपरा एवं राष्ट्रवाद के महत्व पर सारगर्भित विचार रखते हुए कहा कि ऋषि परंपरा का मूल भाव “वसुधैव कुटुंबकम” है, जिसके अंतर्गत सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावना निहित है।

इस पावन अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध नागरिक एवं कर्मठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जो स्वामी जी के सिद्धांतों और राष्ट्रहित के विचारों के प्रति पूर्णतः समर्पित हैं।