महासमुंद लोकसभा अंतर्गत सरायपाली विधानसभा के ग्राम रुड़ा में फुलझर राज झेरिया यादव समाज बसना सरायपाली द्वारा आयोजित श्री राधाकृष्ण मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी सम्मिलित हुई।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों तथा ग्रामीणजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनके विचार सुने। श्री राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगा, बल्कि समाज में आध्यात्मिक समृद्धि, सांस्कृतिक एकता और सामुदायिक सौहार्द बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

0 Comments