सरायपाली :- आज दिनांक 23/01/2026 को भाजपा मंडल छुईपाली के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल बटकी में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मातृ सम्मेलन के कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
कार्यक्रम में उपस्थित छुईपाली मंडल अध्यक्ष श्री अनिल साहू, सरपंच बटकी श्रीमती सुनीता नायक जी,मंडल उपाध्यक्ष श्री दयानिधि जाल जी, श्रीमती अनिता प्रधान जी,सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता श्री प्रेम लाल पटेल जी, श्री धनीराम पटेल जी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य गण, स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षिक गण, तथा छात्र छात्रों ने बेटा, बेटी एक समान ओर दहेज प्रथा को एक नाटक के माध्यम से प्रस्तुत कर अतिथियों एवं दर्शकों के मन को प्रफुल्लित किया।



0 Comments