महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 23/01/2026 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ग्राम जामपाली में माँ सरस्वती की पूजा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया इस दौरान मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें क्षेत्र में शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया गया। आयोजन में जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुई।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बच्चे और युवा उपस्थित रहे। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया। श्रीमती भास्कर ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने वाला बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्राधिकृत अध्यक्ष टेमरी श्री अमृत साहू जी,टेमरी सरपंच श्रीमति अनिता चौहान जी,बेलमुंडी सरपंच श्री महेश पटेल जी, बलौदा मंडल उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र साहू जी, मंडल महामंत्री श्री गिरिश साहू जी, सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता श्री शंकर भोई जी, श्री केशव साहू जी, श्रीमती वर्षा साहू जी, गांव जामपाली के भाजपा के कार्यकर्ता गण, आयोजक समिति के सदस्य गण, भारी संख्या में मातृ शक्ति, एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




0 Comments