भारतीय भाषा उत्सव सात दिवसीय करनापाली मे स्पेशल समर कैम्प का आगाज ।


छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली (बसना) में भारतीय भाषा उत्सव स्पेशल समर कैंप का श्री गणेश् किया गया, यह कार्यक्रम 26 मई से 1 जून तक चलाया जाएगा । प्राप्त जानकारी अनुसार इस कार्यक्रम में बच्चों को स्थानीय भाषा, राष्ट्रीय भाषा के साथ साथ आंचलिक भाषाओं का ज्ञान करवाया गया । जिसमें बच्चे सब्जियों के नाम, फलों के नाम को हिंदी अंग्रेजी उड़िया छत्तीसगढ़ी एवं संस्कृत में सीखे। उक्त कार्यक्रम में अंचल में बोले जाने वाले बहुभाषा को बच्चों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया ।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक डां. गिरधारी साहू ने कहा कि भारतीय भाषा उत्सव सात दिवसीय समर कैंप का प्राथमिक शाला करनापाली में श्री गणेश करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है क्योंकि यह बच्चों मे बहुभाषा के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के निखार हि नहीं सिखते बल्कि उनके शब्दकोश के ज्ञानार्जन में अत्याधिक वृद्दि होती है । 

                                    वीडियो देखे


कार्यक्रम में पपेट के माध्यम से बच्चों को विभिन्न भाषाओं में अभिवादन के साथ ही वस्तुओं के परिचय का कार्यक्रम करवाया गया जिसमें बच्चों ने प्रशनतापूर्वक भाग लिया एवं इस प्रकार अनेक कार्यक्रम संचालित करने हेतु विद्यालय के शिक्षकों से आग्रह किया। विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका निर्मला नायक ने बच्चों को इस प्रकार अपने घरों में विभिन्न भाषाओं को प्रयोग करने हेतु आग्रह किया एवं अधिक से अधिक भाषाओं को सीखने के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि भारत में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं इसलिए उनेक भाषाओं को सीखने के यहां अधिक अवसर हैं. अतः हमें बहुमुखी बनने हेतु इन्हें अपने जीवन में अपनाना होगा। कार्यक्रम में पोपट के माध्यम से बच्चों को भाषा सीखने सिखाने के कार्यकम का संचालन डॉ वीरेंद्र कर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ पालकों एवं विद्यालय स्वीपर हेमचरण सिदार का विशेष योगदान रहा उक्त कार्यक्रम के लिए विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया व डां. पूर्णानंद मिश्रा (बी आर सी सी) ने बधाई दी है ।

Post a Comment

0 Comments