विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम झिलमिला (सरायपाली) में संपन्न


महासमुंद/सरायपाली :- एनसीईआरटी नई दिल्ली के  निर्देशानुसार एससीईआरटी रायपुर के आदेशानुसार राष्ट्रीय/राज्य बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी,पश्चिम भारत विज्ञान मेला प्रदर्शनी,विज्ञान नाटिका, विज्ञान सेमिनार,विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान क्लब की उपलब्धियों का प्रदर्शन,विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रर्दशनी का आयोजन ज़िला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा, डीएमसी रेखराज शर्मा,जिला नोडल अधिकारी जगदीश सिन्हा,बीईओ टीकमचंद पटेल के कुशल मार्गदर्शन में विकासखंड स्तर पर सरायपाली में शासकीय हाईस्कूल झिलमिला में किया गया।



विषय आधारित विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों की हुई खूब सराहना

मुख्य विषय "विकसित और आत्मनिर्भर भारत" अंतर्गत सात उप विषयों में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह के साथ संपन्न हुआ,जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभागिता किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल ने संदेश के माध्यम से समस्त प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों एवं मार्गदर्शक शिक्षक- शिक्षिकाओं को उनकी विशिष्ट भूमिका के लिए हार्दिक बधाई दी एवं विज्ञान कार्यक्रमों के प्रति सक्रियता की सराहना की।



एबीईओ डी.एन.दीवान ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं बाल वैज्ञानिकों को खूब प्रोत्साहित किया एवं नवाचारी गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाने आवश्यक मार्गदर्शन किया साथ ही उन्होंने कहा कि आपकी प्रस्तुतीकरण,आपकी नई सोच/ नवाचार को प्रदर्शित करता है जो समाज के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करता है l

बीआरसीसी देवानंद नायक ने विद्यार्थियों के मॉडल/ प्रोजेक्ट का अवलोकन करते हुए खूब तारीफ किया और निरंतर विज्ञान कार्यक्रमों से जुड़े रहने सीखते रहने हेतू उद्वेलित किया तथा इन सीखी हुई चीजों का उपयोग व्यवहारिक जीवन में करने हेतु प्रेरित किया। विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम प्रभारी/ सेजेस प्राचार्य मनोज पटेल ने बताया कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि बढ़ाने एवं समाज के प्रति नए आइडिया के साथ उत्तरदायित्व हेतु अपनी प्रतिभा उजाकर करने यह प्रदर्शनी महत्वपूर्ण है।



व्याख्याता संजय कुमार नाग ने कहा कि यह कार्यक्रम रुचिकर एवं ज्ञानप्रद है जहां सबको सीखने - समझने का सुअवसर मिलता है ऐसे कार्यक्रमों से जागरूकता में वृद्धि होती है।

निर्णायक/ व्याख्याता प्रज्ञा शर्मा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में विषय की गम्भीरता सहित प्रौद्योगिकी एवं तकनीक का प्रयोग काफी आवश्यक है यह मस्तिष्क की सक्रीयता बढ़ाने में मददगार होता है।

व्याख्याता एवं जिला विज्ञान परिषद के सक्रिय सदस्य निर्मल कुमार प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बाल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है और बच्चों को इसका भरपूर लाभ लेना आवश्यक है।

निर्णायक/शिक्षक यशवन्त कुमार चौधरी ने बताया कि वैज्ञानिक सोच,नवाचार, रचनात्मकता को बढ़ावा देने और विज्ञान व प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के साथ व्यवहारिक अनुभव प्राप्ति का एक सशक्त माध्यम विज्ञान प्रदर्शनी प्रोग्राम है।



विज्ञान प्रदर्शनी से नवाचार /ज्ञान का सहज आदान-प्रदान होता है जिससे बच्चों को काफी सीख मिलती है। बच्चों को विषय की बारीकियों से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार प्रदर्शन विकासखंड सहायक नोडल अधिकारी यशवंत कुमार चौधरी द्वारा किया गया।

आइडियल पब्लिक स्कूल पाटसेंद्री से दीपक पाणिग्राही एवं दिनेश चौधरी के मार्गदर्शन में दसवीं की यामिनी पटेल एवं चेतन पटेल ने प्लास्टिक से ईंधन बनाने की नई तकनीक/ प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करते हुए खूब वाहवाही बटोरी। वहीं लिंगराज पटेल एवं गीतांजलि चौधरी ने इंटीग्रेटेड वॉटर कंजर्वेशन प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। बानीगिरोला स्कूल से प्रज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में 12वीं के छात्र अनुज पटेल एवं निमेश पटेल ने जल संरक्षण एवं जल संचयन पर आवश्यक प्रोजेक्ट प्रदर्शित किया। 



पैकिन स्कूल से स्वरूप कुमार साहू एवं सुशील कुमार पटनायक के मार्गदर्शन में 12 वीं के छात्र योगेश पटेल एवं चंदन तांडी ने अपशिष्ट प्रबंधन पर अपना प्रोजेक्ट प्रदर्शित किया। 

भुथिया स्कूल से सीमा सेठ के मार्गदर्शन में दसवीं की छात्रा भारती प्रधान ने विज्ञान के प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया एवं नवमी की अमृता भोई एवं प्रियंका सिदार ने ट्रैफिक सिग्नल संबंधी प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।

सेजेस सरायपाली से नवमी की छात्रा तनुष्का नायक ने ग्रीन एनर्जी फ्रॉम किचन वेस्ट संबंधी प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।



सेजेस सरायपाली की बालिकाओं की टीम ने व्याख्याता रेखा पुरोहित एवं शिक्षिका हिमाद्री प्रधान के मार्गदर्शन में विज्ञान नाटिका का मंचन किया।

ईवास वुडलैंड स्कूल से मितेश साहू के मार्गदर्शन में अलेख नायक एवं विद्यार्थियों ने विविध कार्यक्रम में प्रतिभागिता किया।



चारभाठा स्कूल से शशिभूषण पटेल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विविध कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी।

      निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता महासमुन्द में 13 अक्टूबर को शामिल होने का सुअवसर प्राप्त होगा।

Post a Comment

0 Comments