महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंदगी संवार रही है । महिलाएं हर महीने मिलने वाले एक हजार रूपए से अपने और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर रही हैं । कुछ महिलाएं इस राशि का सदुपयोग कर जीवकोपार्जन की नई राह बनाने की ओर अग्रसर है। महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड की निवासी श्रीमती लता यादव ने महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मदद से एक सिलाई मशीन खरीद ली, जिसके माध्यम से वो अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है ।
अपने मेहनत से थैला निर्माण कर अपनी आमदानी मे इजाफा कर सक्षम बन रही ।
श्रीमती लता यादव ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए की राशि उनके खाते में पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन से ही आज मेरे बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपए आ रहे है। मुझ जैसी महिलाओं के लिए यह वरदान है। परिवार मे महिलाओं की बेहतर भूमिका सुनिश्चित करने, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य में महतारी वंदन योजना सफल हो रही है।
उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की पात्र हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है ।
छूटे हुए और नये हितग्राहियो को ध्यान मे रखते हुए माननीय महिला बाल विकास मंत्री रजवाड़े द्वारा शीघ्र नये फार्म भरने की फैसला ली जाएगी ।


0 Comments