तोषगाँव जनप्रतिनिधि द्वारा आँगनबाड़ी मे गैस चूल्हा व कुकर प्रदान किया गया ।


 सरायपाली (तोषगाँव) :- आँगनबाड़ी केंद्र तोषगाँव A मे गैस चूल्हा व कुकर प्रदान किया गया । आंगनबाड़ी केंद्र में चूल्हे से खाना बनाए जाने के दौरान धुएं से निकलने वाले प्रदूषण की रोकथाम को लेकर विभागीय निर्देश पर सरायपाली के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों मे गैस चूल्हा दिया गया है । विगत माह खाना बनाने के दौरान केंद्र तोषगाँव मे कुकुर फटने के साथ हि गैस चूल्हा भी फट गया था जिसकी सूचना विभाग व ग्राम के जनप्रतिनिधि को दिया गया था ।


जिस पर सज्ञान लेते हुए गाँव के सरपंच सचिव द्वारा आज केंद्र मे नया गैस चूल्हा और कुकर प्रदान किया गया । कार्यकर्ता द्वारा बताया गया की अब आंगनबाड़ी केंद्र में गैस चूल्हे पर ही भोजन बनाया जाएगा और बच्चों को परोसा जाएगा और साथ ही चुल्हे से निकलने वाली धुआं से राहत मिलेगी । आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा सरपंच सचिव को आभार व्यक्त किया गया । इस अवसर पर सरपंच श्री मोहितराम रौतिया, सचिव श्री अजय कुमार भोई पंच श्री मनोज कुमार सतपथी एन एम श्रीमती गीतांजली सिदार आर एच ओ श्री विमल सिदार मितानिन श्रीमती यशोवंती विशाल सुमित्रा विशाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री कस्तूरी कर मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments