जिला मुख्य आयुक्त श्री चंद्रहास चंद्राकर जी ने स्थानीय संघ के पदाधिकारियों का किया हौसला आफजाई ।


माननीय श्री चंद्रहास चंद्राकर जी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड छत्तीसगढ शासन एवं जिला मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ महासमुन्द का आगमन आज दिनांक 27/05/2025 को बीईओ कार्यालय सरायपाली में हुआ जहां महोदय का आत्मीयता से स्वागत बुके भेंटकर, प्रभावी तरीके से सेल्यूट कर किया गया । 


मुलाकात के दौरान महोदय ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ अंतर्गत स्थानीय संघ द्वारा किए जा रहे जनहित के सेवा कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी प्राप्त किया तथा स्काउटिंग गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने प्रेरित किया तथा उन्होंने संगठन हित में आवश्यक पूर्ण सहयोग देने स्थानीय संघ पदाधिकारियों को आस्वस्त किया ।

इस दौरान सरायपाली बीईओ एवं पदेन सहायक जिला आयुक्त स्काउट श्री प्रकाशचंद्र मांझी के नेतृत्व में स्थानीय संघ सचिव श्री यशवंत कुमार चौधरी,कोषाध्यक्ष श्री कैलाशचंद्र पटेल,रोवर लीडर श्री सुरेन्द्र प्रधान, स्काउट शाखा प्रभारी लिपिक श्री निरंजन कोसरिया एवं शिवाजी ओपन रोवर क्रू सरायपाली के रोवर्स की विशेष उपस्थिति रही ।


तीव्र बारिश के दौरान भी असाधारण परिस्थिति में महोदय ने अपना कीमती समय निकालकर सहजता से भेंट मुलाकात कर सबका दिल जीत लिया,जिससे स्थानीय संघ के पदाधिकारियों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ तो ।


Post a Comment

0 Comments