हेमंत कुमार प्रधान,उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरायपाली ने "समर कैम्प" का लिया जायजा ।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल, सहा. विख शि.अधि. देवनारायण दीवान के मार्गदर्शन में पी.एम.श्री शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला (सरायपाली) में आयोजित समर कैम्प की गतिविधियों का जायजा हेमंत कुमार प्रधान, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरायपाली द्वारा लिया गया और बच्चों को खुश देख अपनी खुशी जाहिर किया गया । उन्होंने स्कूली जीवन में समर कैम्प की विशिष्ट गतिविधियों के महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए आवश्यक मार्गदर्शन किया।समर कैंप के पंचम दिवस में शीला विश्वास के द्वारा सिखाए जा रहे छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य एवं लोकगीत में करमा नृत्य का अभ्यास करते हुए बच्चों ने खूब आनंद लिया वहीं एफ.एल.एन. अंतर्गत "जंगल में मेला" को रोल प्ले के माध्यम से बच्चों को अभिव्यक्ति के अवसर को प्रशिक्षक वर्षा नंद द्वारा अभ्यास कराया गया और कविता के माध्यम से गिनती की सीख सहजता से दी गई एवं कविता से छोटे - छोटे वाक्य बनाने का अभ्यास कराया गया। ओरिगेमी अर्थात कागज की कला के प्रशिक्षक शैलेन्द्र नायक, व्याख्याता, केना के द्वारा खेल- खेल में "टोपी", " स्टार बॉउल", "सौंपदानी" आदि बनाना सीखाया गया। आनंदपूर्ण माहौल में विद्यार्थियों ने मन लगाकर खूब अभ्यास कर इसका बखूबी प्रदर्शन भी किया। उड़िया भजन और वादन में निपूर्ण विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
प्रभारी प्रधान पाठक सोमदेव तिवारी के नेतृत्व में प्रशिक्षक गण - शैलेन्द्र कुमार नायक, शीला विश्वास,वर्षा नंद, भरतलाल बारिक सहित स्कूल के समस्त स्टॉफ समर कैम्प में अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
उपरोक्त जानकारी वि.खं.मीडिया प्रभारी (शिक्षा) यशवन्त कुमार चौधरी द्वारा दिया गया।

0 Comments