सरायपाली : योग संगम के अंतर्गत ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - 2025 की थीम - "योगा फार वन अर्थ, वन हेल्थ" अर्थात एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" के साथ शिक्षा विभाग विकासखण्ड - सरायपाली के समस्त विद्यालयों में कॉमन योगा प्रोटोकॉल अनुसार योग का कार्यक्रम संपन्न हुआ।


सरायपाली : योग संगम के अंतर्गत ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - 2025 की थीम - "योगा फार वन अर्थ, वन हेल्थ" अर्थात एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" के साथ शिक्षा विभाग विकासखण्ड - सरायपाली के समस्त विद्यालयों में कॉमन योगा प्रोटोकॉल अनुसार योग का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 


उच्च कार्यालय से प्राप्त दिशा - निर्देश के अनुसार बीईओ सरायपाली प्रकाशचंद्र मांझी, सहा. बीईओ देवनारायण दीवान, बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल के नेतृत्व में कुल 38 संकुलों के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल सहित समस्त हायर सेकण्डरी विद्यालयों ने इस आयोजन में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज किया। 


विकासखण्ड के समस्त संकुलवार आंकड़ों में क्रमशः संकुल, सम्मिलित विद्यालय, विद्यार्थी संख्या, शिक्षक संख्या, पालक एवं अन्य की संख्या, कुल योग संख्या निम्नलिखित अनुसार है :

1 किसड़ी - 11- 540 - 45 - 87 - 672

2 पझरापाली - 9 - 274 - 20 - 50 - 344

3  सिंघोड़ा - 12 - 368 - 26 - 34 - 428

4 टेमरी - 14 - 362 - 33 - 28 - 423

5 भोथलडीह - 11 - 327 - 33 - 64 - 424

6 केना  - 14 - 344 - 48 - 59 - 451

7 कलेण्डर (तोरे.) - 10 - 149 - 37 - 22 - 208

8 भुथिया - 12 - 339 - 39 - 82 - 460

9 तोरेसिंहा - 19 - 929 - 93 - 85 - 1107

10 मंदिर सरायपाली - 6 - 565 - 34 - 45 - 644

11 कन्या सरायपाली - 9 - 195 - 22 - 18 - 235

12 मल्दामाल - 15 - 341 - 41 - 91 - 473

13 केन्दुढार - 9 - 403 - 37 - 64 - 504

14 सिरबोड़ा - 13 - 218 - 32 - 62 - 312

15 कनकेबा - 9 - 281 - 27 - 56 - 364

16 लांती - 11 - 216 - 27 - 38 - 281

17 कलेण्डा (सिं.) - 14 - 745 - 51 - 55 - 851

18 जम्हारी - 12 - 586 - 33 - 40 - 659

19 बांझापाली  - 9 - 223 - 18 - 45 - 286

20 कुसमीसरार - 8 - 248 - 20 - 59 - 327

21 बांजीबहाल - 8 - 372 - 35 - 64 - 471

22 पैकिन - 16 - 580 - 46 - 80 - 706

23 केदुवां - 11 - 419 - 48 - 68 - 535

24 झिलमिला - 15 - 1056 - 95 - 86 - 1237

25 बानीगिरोला - 11 - 467 - 35 - 60 - 562

26 लिमगांव  - 7 - 200 - 20 - 45 - 265

27 केजुवां - 14 - 1456 - 65 - 102 - 1623

28 अमरकोट - 7 - 168 - 22 - 38 - 228

29 मोहदा - 10 - 420 - 39 - 44 - 503

30 नवागढ़ - 12 - 334 - 40 - 45 - 419

31 बिरकोल - 11 - 182 - 41 - 59 - 282

32 डुडूमचुवां - 9 - 387 - 29 - 98 - 514

33 बाराडोली - 10 - 254 - 37 - 45 - 336

34 बलौदा - 17 - 309 - 68 - 62 - 439

35 चारभांठा - 9 - 478 - 32 - 32 - 542

36 बालसी - 9 - 1119 - 116 - 48 - 1283

37 सिंघोड़ा (अ) - 11 - 254 - 24 - 72 - 350

38 बहेरापाली - 9 - 370 - 32 - 42 - 444


महायोग : कुल विद्यालय 423, विद्यार्थियों में 16478, शिक्षक गण की संख्या 1540, पालक एवं अन्य 2174, कुल महायोग 20192 की संख्या इसमें शामिल हुए। 


योग संगम अंतर्गत आयुष मंत्रालय भारत शासन के वेब पोर्टल पर पंजीकृत सभी विद्यालयों को आयोजन के उपरांत फोटो, विडियो एवं सम्मिलित योग प्रशिक्षुओं की संख्या अपलोड करने पर सहभागिता का "योग संगम पत्र" प्रमाण पत्र के रूप में प्राप्त हुआ है। जो इसकी पुष्टि का प्रमाण भी है। 


उल्लेखनीय है कि सभी विद्यालयों में योगाभ्यास के लिए पूर्व तैयारियां की गई थीं, जिनमें आयुष मंत्रालय के ऑडियो - वीडियो के लिए आवश्यक तकनीकी व्यवस्था और मुद्रित प्रोटोकॉल के विवरण अनुरूप तैयारियां, प्रशिक्षक की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, एसएमसी एवं एसएमडीसी के अध्यक्ष एवं सदस्यों को पूर्व सूचना सह आमंत्रण, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि गण एवं पालक गण को आमंत्रित करना आदि महत्वपूर्ण बिंदु थे। योग के समय आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय एवं पेयजल तथा समापन में अल्पाहार की व्यवस्था भी विशेष रूप से किया गया था। इसकी जानकारी मिडिया प्रभारी शैलेन्द्र कुमार नायक एवं दुर्वादल दीप ने दिया।

Post a Comment

0 Comments