महासमुंद/बसना :- महासमुंद जिला के बसना विकासखंड मे सत्र 2024 25 में विकासखंड बसना के शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया एवं विकास खंड स्नोत केंद्र समन्वयक डॉ पूर्णानंद मिश्रा के मार्गदर्शन में लगाए गए निःशुल्क कोचिंग एवं शिक्षकों के प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में 80 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है। डॉ.पूर्णानंद मिश्रा ने बताया कि 2024 -25 में हमारे द्वारा चलाए गए निःशुल्क कोचिंग क्लास एवं हमारे शिक्षकों के सकारात्मक सोच से नवोदय विद्यालय हेतु 12 एकलव्य विद्यालय हेतु 10 प्रयास आवासीय विद्यालय हेतु 28 एवं राष्ट्रीय साधन छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु जिला महासमुंद से सर्वांधिक 30 छात्र-छात्राओं का इस प्रकार कुल 80 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। तथा प्रयास आवासीय विद्यालय हेतु आठ छात्र प्रतीक्षा सूची में है। यह हमारे विकासखंड बसना के लिए गौरव की बात है। बी आर सी डॉ. मिश्रा ने कहा कि हमारे विकासखंड के सरकारी विद्यालयों में पढ़़ा रहे शिक्षक बंधुओं की एक बड़ी टीम ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु तन मन धन से सहयोग किया। जिसके फलस्वरुप सरकारी विद्यालय में पढ़ रहे अनेक गरीब एवं साधन विहीन छात्रों का भी चयन इन प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न आवासीय विद्यालय में हुआ है। शिक्षकों का यह प्रयास ऐतिहासिक एवं भविष्य में बसना शिक्षा विभाग को नईं ऊंचाइयों पर ले जाने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।
वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

0 Comments