निवास पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का 123वां ‘मन की बात’ सुने श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद ।

आज 29/06/2025 को जिला पंचायत सदस्य महासमुंद श्रीमती कुमारी भास्कर के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 123वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम मे भाजपा जनप्रतिनिधि के साथ सुने ।


इस अवसर पर कुमारी भास्कर ने कहा कि ‘मन की बात’ हम सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा और असीम ऊर्जा प्रदान करता है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।प्रधानमंत्री जी कि बातों ने फिर एक बार राष्ट्र निर्माण संकल्प को और मज़बूत किया। हम सभी गर्व महसूस कर रहे हैं इस पल का हिस्सा बनकर। प्रधानमंत्री जी ने योग दिवस, अमरनाथ यात्रा, पर्यावरण संरक्षण और आपातकाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। विशेषकर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित पारंपरिक एवं हस्तशिल्प उत्पादों की सराहना करते हुए उन्होंने जनमानस को ‘वोकल फॉर लोकल’ बनने का संदेश दिया ।


वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Post a Comment

0 Comments