ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग करते हुए मोहल्ला क्लास के रूप में शिक्षा का अ‌लख जगाता शासकीय प्राथमिक कन्या शाला सिंघनपुर ।


विकासखंड बसना

शिक्षा के क्षेत्र में बसना विकासखंड के अनेक विद्यालय अपने नए उद्यमों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक कन्या शाला सिंघनपुर विकास खण्ड बसना आज मुहल्ला क्लास (समय शायं 6.00बजे से 8.00बजे तक) लगाकर शिक्षा का अलख जगाने में जुटा है। यहां पदस्थ शिक्षक सुरेश साहू जी स्वप्रेरणा से सिंघनपुर में हेमन्त देवता के घर पर मुहल्ला क्लास समाज एवं पालक बंधुओं के सहयोग से चला रहे हैं। विद्यालय के विकास कार्यों में सदैव तन मन धन से सेवा करने वाले शिक्षक सुरेश साहू जी के सुन्दर प्रयास को समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहा जा रहा है।


इस पुनीत कार्य में सरपंच श्रीमती लक्ष्मीवती कश्यप, संजीव कश्यप युवा समाजसेवी एवं हरिशंकर राजहंस शाला विकास समिति अध्यक्ष एक कदम आगे बढ़कर सहयोग कर रहे हैं।

विकास खण्ड बसना शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया एवं बी आर सी डॉ पूर्णानन्द मिश्रा ने अपने शिक्षक सुरेश साहू जी को मुहल्ला क्लास लगाकर शिक्षा का अलख जगाने हेतु बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी तो ।

बी आर सी डॉ पूर्णानंद मिश्रा जी ने कहा कि ऐसे ही निःस्वार्थ सेवा कार्यों से समाज का निर्माण होता है अतः सुरेश साहू जी के कार्यों से पूरे शिक्षक समाज को प्रेरणा मिली है।

अपने शिक्षक के शानदार पहल हेतु विद्यालय के प्रधान पाठक विनोदिनी बेहरा एवं संकुल समन्वयक संत लाल मुखर्जी जी ने प्रसन्नता व्यक्त किया है एवं शिक्षा के उत्थान हेतु सुरेश साहू जी के निःस्वार्थ सेवा कार्यों हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

0 Comments