सरायपाली : शास्त्रीनगर एक महिला से गाली गलौच कर मारपीट, मामला दर्ज

 


सरायपाली के टावरपारा शास्त्रीनगर में एक महिला से गाली गलौच कर मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.


वार्ड नंबर 08 टावरपारा शास्त्रीनगर सरायपाली निवासी फुल कुमारी शर्मा ने बताया कि 03 जून 2025 को मंगलवार शाम के समय बैदपाली रोड साप्ताहिक बाजार कर वह वापस घर जा रही थी, घर के सामने उसकी बेटी स्वीटी शर्मा उम्र 06 साल रो रही थी, जिसे पुछने पर बताई कि मंजीत यादव उसे गाली गलौज कर रहा है तब वह मंजीत यादव को पुछी कि मेरी बेटी को क्यों गाली गलौज कर रहा है तब मंजीत यादव अपने घर चला गया और शाम करीब 07:30 बजे अपने मां अनिता यादव, बहन- हंशा यादव को लेकर आया और सभी एक राय होकर तुम कौन होती हो गाली गलौज करने से मना करने वाली, हम किसी को भी मारे पीटे गाली गलौज करें, कहते हुये उसके साथ  गंदी गंदी गाली गलौज किये और हाथ मुक्का से मारपीट करते जान से मारने की धमकी दिये.

Post a Comment

0 Comments