समाधान शिविर बना किसानों की आवाज़ कलेक्टर ने लिया संज्ञान, फसल बीमा घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई, किसानों की शिकायत सही पाई गई

 

सरायपाली ब्लॉक के समाधान शिविर में किसानों द्वारा उठाई गई आवाज आखिरकार असर दिखा गई। फसल बीमा की 20% राशि की जबरन वसूली के गंभीर आरोपों को लेकर किसानों द्वारा की गई शिकायत को कलेक्टर महासमुंद ने गंभीरता से लिया और एसडीएम सरायपाली को जांच के लिए सौपा गया । जांच में किसानों के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पटवारी सामर गिरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से हटाकर उनका स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब पटवारी हल्का नंबर 23 लमकेनी में पदस्थ किया गया है। वहीं नवीन पटवारी के रूप में दीनबंधु सिदार को टेमरी और गेर्रा हल्का की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



क्या था मामला?

29 मई 2025 को आयोजित समाधान शिविर में किसानों ने आरोप लगाया था कि पटवारी और ग्राम सेवक द्वारा फसल बीमा की 20% राशि अवैध रूप से वसूली जा रही है। किसानों ने कहा कि इस गैरकानूनी वसूली से उन्हें मानसिक

तनाव, आर्थिक नुकसान और प्रशासनिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। 

उन्होंने समाधान शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

प्रशासन की तत्परता बनी मिसाल

कलेक्टर के निर्देशन पर एसडीएम सरायपाली ने ग्रामीणों से संपर्क कर प्रत्यक्ष रूप से तथ्यों की पुष्टि की। जांच में जबरन वसूली के आरोप पुष्ट होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल पटवारी का स्थानांतरण किया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

0 Comments