सरायपाली :- सेजेस मे प्राथमिक विभाग में प्रवेश उत्सव का किया गया आयोजन, सामुदायिक भागीदारी से लक्ष्य प्राप्ति होगा सम्भव ।

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए "शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम" मुख्य अतिथि एसएमडीसी अध्यक्ष डॉ आशीष दास,प्राचार्य मनोज पटेल की अध्यक्षता एवं कमल पटेल (पूर्व अध्यक्ष,पालक समिति) के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।

                  शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नवप्रवेशी नन्हे- मुन्ने विद्यार्थियों का स्वागत अपनापन के साथ क्रमश:अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर मुंह मीठा कराकर किया गया।

मुख्य अतिथि,कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्बोधित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं सहित आशीष दी।

 मुख्य अतिथि एसएमडीसी अध्यक्ष डॉ आशीष दास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी मिलकर कार्य करने दृढ़ संकल्पित हैं। नई ऊर्जा नए संकल्प के साथ हम सभी विद्यार्थियों विकास हेतु तत्पर हैं।सामुदायिक भागीदारी से लक्ष्य प्राप्ति संभव होगा।

उन्होंने प्रवेशोत्सव के सन्दर्भ में अपना विचार व्यक्त किया और स्कूल में शत् प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति बनाए रखने एवं प्रभावी,रोचक,लक्ष्य अनुरूप कक्षा शिक्षण की जरूरत पर जोर दिया।

 अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य मनोज पटेल ने विद्यालयीन गतिविधियों उपलब्धियों जरूरतों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया और शिक्षा में सामुदायिक भागीदारी की जरूरत बताई।

    विशिष्ट अतिथि कमल पटेल (पूर्व अध्यक्ष, पालक समिति)ने अपने उद्बोधन में कहा कि पालकों की सक्रियता और शाला विकास में भागीदारी आवश्यक है इससे शिक्षा गुणवत्ता में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की शिक्षा - दीक्षा,सीखने -सीखाने हेतू पालकों को विशेष रूप से समय देने अपील की।


प्रधान पाठक आशा शर्मा ने अतिथियों एवं आगंतुक पालकों सहित उपस्थितों का आभार प्रदर्शन किया तथा कार्यक्रम का विधिवत संचालन धनपत सिदार (प्रधान पाठक)द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सहायक शिक्षक भारती सिदार एवं नेतराम पटेल,अक्षय भोई सहित विद्यार्थी,पालकगण आदि की उपस्थिति एवं सहयोग प्राप्त हुआ ।

Post a Comment

0 Comments