जिला प्रशासन महासमुंद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के लिए तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के कार्यों में फेरबदल किया गया है। कलेक्टर महासमुंद द्वारा जारी नवीन आदेश के अनुसार कुल सात अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
स्थानांतरण आदेश के अनुसार किए गए बदलाव:
2 ममता ठाकुर को तहसीलदार बसना से स्थानांतरित कर जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है।
3 भवानी शंकर साय को अति. तहसीलदार बागबहरा से स्थानांतरित कर जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है।
4 नितिन ठाकुर को तहसीलदार पिथौरा से स्थानांतरित कर तहसीलदार बागबहरा बनाया गया है।
5 कृष्ण कुमार साहू को तहसीलदार महासमुंद से स्थानांतरित कर तहसीलदार बसना नियुक्त किया गया है।
6 जुगल किशोर पटेल को तहसीलदार बागबहरा से तहसीलदार महासमुंद किया गया है।
7 मोहित कुमार अमिला को नायब तहसीलदार महासमुंद एवं अति. प्रभार नायब तहसीलदार तुमगांव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, राज्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर द्वारा प्रदत्त प्रशासनिक अधिकारों के तहत जारी किया गया है।


0 Comments