बसना : मीनाबाजार घूमने आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज

नगर में लगे मीनाबाजार में घूमने आये एक व्यक्ति की मोटरसायकल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। इस घटना के बाद थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।



मिली जानकारी के अनुसार, घटना मई 2025 की रात करीब 8:30 बजे की है। जब गोकुल प्रधान का बेटा सुरेश प्रधान अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल (एचएफ डीलक्स क्रमांक CG06 G 5512) से बसना के मीनाबाजार घूमने आया था। जहाँ उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को अग्रवाल धर्मशाला के पास मेन रोड़ पर खड़ा कर लॉक कर दिया और मीनाबाजार देखने चले गए। कुछ समय बाद जब परिवार बाजार देखकर वापस लौटा, तो देखा कि जिस स्थान पर बाइक खड़ी थी, वह वहां से गायब हो चुकी थी। मोटरसाइकिल के आसपास काफी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत लगभग 8000 रुपये बताई जा रही है।


मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Post a Comment

0 Comments