बसना : यात्री बसों पर अधिक किराया वसूली और दुर्व्यवहार की शिकायत, परिवहन विभाग व थाना बसना को सौंपा गया ज्ञापन


बसना नगर में संचालित यात्री बसों द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली और यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों को लेकर नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने परिवहन विभाग और थाना बसना को शिकायत पत्र सौंपा है।


नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, पार्षद मनोज गहेरवाल, पार्षद मुज्जमिल कादरी एवं विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास ने संयुक्त रूप से बताया कि लगातार यात्रियों से अधिक किराया लिए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। विरोध करने पर ड्राइवर और कंडक्टर द्वारा यात्रियों के साथ बदसलूकी की जाती है, यहां तक कि उन्हें बस से उतार देने की धमकी भी दी जाती है। प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि विशेष रूप से रात्रिकालीन बसें यात्रियों को नगर के भीतर छोड़ने के बजाय शहर के बायपास पर उतार देती हैं। बायपास से नगर की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सुनसान रास्ते में लूटपाट, चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।


जनहित में इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर आज नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने परिवहन विभाग एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।


वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक टच करे 

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Post a Comment

0 Comments