मिश्रा की घर वापसी, जोल्हे को कमान शिकायतों, विरोध और राजनीति के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला – पूर्णानन्द मिश्रा की वापसी, जोल्हे की ताजपोशी

बसना शिक्षक संघों की सख्त मांग और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी से हिली व्यवस्था – मिश्रा की घर वापसी, जोल्हे को कमान शिकायतों, विरोध और राजनीति के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला – पूर्णानन्द मिश्रा की वापसी, जोल्हे की ताजपोशी


संकुल समन्वयको एवं शिक्षक संगठनो के विरोध की वजह से पूर्णानन्द मिश्रा ने कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा को अपना त्यागपत्र जिला परियोजना कार्यालय के माध्यम से सौंपा था। पूर्णानन्द मिश्रा को उनके मूल शाला मिडिल शाला मोहका में वापसी हो गया है। बद्री विशाल जोल्हे सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसना को बीआरसीसी अस्थायी प्रभार दी गई है।


मालूम हो कि शिक्षक संगठनो एवं संकुल समन्वयको ने कलेक्टर महासमुन्द को 10 बिन्दुओ में लिखित शिकायत किया था। इन्होने पूर्णानन्द मिश्रा के उपर कई गंभीर आरोप लगाये थे। बीआरसीसी को नही हटाने पर सामूहिक इस्तिफा देने की भी मंशा था। मामले को देखते हुए डीईओ विजय लहरे एवं डीएमसी रेखराज शर्मा दोनो बसना आकर जांच किये। इसके बाद मामले में जमकर राजनीति में हुआ। लेकिन संगठन अडे रहे।

Post a Comment

0 Comments