सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला गंधेलडीपा मे वृक्षारोपण किया गया ।


महासमुन्द/सरायपाली :- शासकीय प्राथमिक शाला गंधेलडीपा संकुल केंद्र जम्हारी विकासखंड सरायपाली में वृक्षारोपण एवं इको क्लब का गठन किया गया। एक पेड़ मां के नाम के तहत सहायक शिक्षक उषा चौहान के द्वारा फूलदार, फलदार एवं औषधिय वृक्षों का रोपण कर संरक्षण करने का संकल्प लिया गया ।


इस अवसर पर रसोईया, सफाई कर्मचारी,पालक गण एवं बच्चों ने एक-एक पेड़ लगाकर हरियाली का परिचय दिया।



वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD



Post a Comment

0 Comments